बाराबंकी, मार्च 29 -- सूरतगंज। क्षेत्र के छंगेपुर में स्थित प्राइमरी विद्यालय में मूल भवन नीलामी के बाद लापरवाह ठेकेदार द्वारा ध्वस्त कि गई बाउंड्रीवाल व शौचालय के मामले में बीईओ की कार्रवाई सिर्फ हेड मास्टर व ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगने तक सीमित रह गई। हालांकि कि बीईओ का कहना है कि जबाव मिलने के बाद रिपोर्ट बीएसए को भेज दी गई है। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के छंगेपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का मूल भवन काफी जर्जर था। विभाग ने उसकी नीलामी दिसम्बर 2024 में 26 हजार 500 रुपये कर दी थी। ठेकेदार ने ज्यादा मुनाफ़े के चक्कर में मूल भवन के साथ स्कूल की मजबूत पूरी बाउंड्रीवाल, शौचालय को भी धवस्त कर लोहे के गेट उठा ले गया और स्कूल का नामो निशान मिटा दिया। बीईओ संजय राय को पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी कई महीनों तक मामले को दबाए रख...