नोएडा, अप्रैल 30 -- दनकौर, डॉ.सतीश शर्मा। रोशनपुर गांव में गुरुवार को स्कूल बस की चपेट में आकर पांच वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा इसी बस से उतरी थी और चालक के लापरवाही से बस आगे बढ़ाने के कारण वह पहिये के नीचे आ गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने केस दर्ज कराया है। रोशनपुर गांव निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी भूमि तालड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में फर्स्ट क्लास की छात्रा थी। वह रोजाना की तरह गुरुवार को भी स्कूल बस से छुट्टी के बाद घर लौटी रही थी। आरोप है कि बस से उतरने के बाद भूमि जैसे ही घर की ओर बढ़ी तो स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घ...