मेरठ, अगस्त 24 -- UP News: यूपी में शासन के आदेश पर अब सरकारी स्कूलों की बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ने लगा है। एक तरफ जहां मेरठ में दो युवकों का चालान कर दिया गया। वहीं, देवरिया में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। दरअसल, मेरठ में कांग्रेस नेता के बेटे और उसके साथी को सरूरपुर ब्लॉक के कालंद गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसे संज्ञान में लेते हुए एबीएसए ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता के पुत्र और उसके साथी को पकड़ा। फिर चालान कर दिया। वीडियो करीब एक मिनट 20 सेकंड की थी। कांग्रेस नेता जितेंद्र पांचाल के बेटे संयम पांचाल ने अपने दोस्त अयान मिर्जा के साथ 15 अगस्त को सरूरपु...