संवाददाता, जुलाई 23 -- इटावा पब्लिक स्कूल में बुधवार को कक्षा आठ का एक छात्र दूसरी मंजिल से खिड़की खोलकर कूद गया। 25 फीट ऊपर से गिरने की वजह से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि छात्र खिड़की से गिर गया है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने छात्र के कूदने का सीसीटीवी फुटेज होने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का रहने वाला छात्र 14 साल का पिंटू राठौर पुत्र राजू राठौर इटावा पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। बुधवार को वह रोज की तरह स्कूल गया और छुटटी के बाद खिड़की खोलकर नीचे कूद गया। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने परिजनों के आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि छुट्टी के समय सभी छात्र निकल रहे थे। पिंटू पीछे ही रुक गया और खिड़की खोलकर कूद गया। सीओ सिटी ने बताया कि ज...