गाज़ियाबाद, मई 9 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में स्कूल की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य करते समय नीचे गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। थाना टीला मोड़ क्षेत्र के पसौंडा में रहने वाले 25 वर्षीय इरफान राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उनके चाचा मोहम्मद अली ने बताया कि भतीजा ठेकेदार शमशाद उर्फ मोनू के साथ लोनी की ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की रामपार्क विस्तार कॉलोनी में स्थित सरस्वती स्कूल में काम कर रहा था। आरोप है कि 21 अप्रैल को स्कूल की तीसरी मंजिल पर कार्य करते समय संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर आ गिरा। हादसा होने पर ठेकेदार भतीजे को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।...