बहराइच, मई 14 -- बहराइच, संवाददाता। महसी ब्लाक की पिपरी मोहन ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण कर लिए। राजस्व महकमे की भूमि पैमाइश में इसकी पुष्टि होने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। हरदी थाने के पिपरी मोहन गांव में पांच लोगों ने प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर कब्जे कर मकान बना लिए। इसकी शिकायत महिला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोंविद पुत्र छेदन ने महसी एसडीएम से की। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की लेखपालों की टीम की पैमाइश में अवैध अतिक्रमण की पुष्टि हुई। उसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...