नई दिल्ली, मई 21 -- बिहार के सुपौल से लव और मर्डर की सननीखेज वारदात की कहानी सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने कातिल आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और अन्य साक्ष्यों को बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं। तफ्तीश जारी है। इधर कत्ल की शिकार लड़की के परिवार में मातम छा गया है। घटना सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरनै गांव की है। जानकारी के मुताबिक गांव के स्कूल की छत पर वंदना नाम की युवती का शव मिला। युवती की गला रेतकर हत्या की गयी थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के आदेश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभ...