शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- प्राथमिक विद्यालय की खिड़की तोड़कर विद्यालय का सामान एवं पुराना रिकॉर्ड चोरी हो गया। शिक्षिका श्वेता सिंह एवं सभासद छायी देवी ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को शिक्षिका श्वेता सिंह ने बताया कि जब वह सोमवार को विद्यालय के कमरे का ताला खोला तो देखा कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी के पीछे की खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि कमरे से एलईडी टीवी, फर्राटा पंखा, एक बड़ी परात, बड़े भगौने के तीन ढक्कन, एक स्टील जग, एक स्टील वाल्टी तथा वक्से का ताला तोड़कर उसमे रखे पुराने रिकार्ड गायब थे। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि पुलिस को भेज कर स्कूल का निरीक्षण कराया गया है। यह भी पढ़ें- चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर हजारों का सामान किया चोरी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- स्कू...