नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गर्मी के चलते स्कूलों के समय में हुए बदलाव का कुछ अभिभावकों ने विरोध किया। उन्होंने डीएम मेधा रूपम से मिलकर कोर्स पूरा न होने समेत कई कारण बताते हुए स्कूल के समय में कटौती न करने की मांग की। अभिभावकों ने बताया कि गर्मी, ठंडी, बारिश, कोहरा और प्रदूषण के कारण कई दिन तक स्कूल बंद रहते हैं। इसके कारण कोर्स समय पर पूरा नहीं हो पाता। बाद में स्कूल प्रबंधन जल्दी-जल्दी पढ़ाई कराते हैं, जिससे छात्रों पर अधिक मानसिक दबाव पड़ता है। जिले में निजी स्कूल 5-6 लाख रुपये ट्यूशन फीस के नाम पर ले रहे हैं। उन सभी स्कूलों का पूरा परिसर सेंट्रलाइज्ड एसी है, ट्रांसपोर्ट बस में भी एसी है। ऐसे में सभी स्कूलों का समय परिवर्तन कर देना कहीं से भी ठीक नहीं है। नोएडा में कई अभिभावक दंपति कार्यरत हैं। स्कूलों में जल्दी छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.