लखनऊ, दिसम्बर 7 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के पूरनपुर प्राइमरी स्कूल का विलय निरस्त करने की मांग कर रहे ग्रामीणों के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन भी आ गया है। शनिवार को ग्रामीणों ने समाधान दिवस में दूसरी बात शिकायत दर्ज करायी थी। अभिभावकों ने अधिकारियों को बताया कि बीएसए ने पहली जुलाई को पूरनपुर प्राइमरी स्कूल का विलय 2.8 किमी. दूर स्थित कम्पोजिट स्कूल शिवढरा में कर दिया था। स्कूल की दूरी ज्यादा होने और बीच में रिंग रोड पार कर जाने की वजह से स्कूल के 90 फीसदी बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। अभिभावक स्कूल की अधिक दूरी और हादसे के डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बीएसए व बीईओ को इस मामले के निस्तारण के निर्देश दिये। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यहां के बच्चों को दो किम...