बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- बृहस्पतिवार को स्कूल वाहन विद्युत लोहे के पोल से टकरा गया। वाहन में स्कूल के बच्चे सवार थे। हादसे में दो छात्रों को चोट आई है। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत लोहे का पोल भी हिल गया। जानकारी के अनुसार गुलावठी के रहने वाले दो छात्र हापुड़ के निजी स्कूल जाने के लिए फोर्स गाड़ी से निकले थे। वाहन में कुल छह स्कूली बच्चे थे। गुलावठी कोतवाली से पहले ही अचानक ड्राइवर साइड का एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। वाहन में बैठे शौर्य व निर्भीक चोटिल हो गए। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : स्कूल का वाहन विद्युत पोल से टकराया, दो छात्र चोटिल घटना के बाद दोनों छात्र सहमे हुए हैं। दोनों छात्र प्रतिदिन गुलावठी से हापुड़ इसी वाहन से स्कूल जाते हैं। सोमवार सुबह को प्रतिदिन की भांति दोनों छा...