सहारनपुर, मार्च 26 -- पुवांरका। जनता रोड पुष्पांजलि विहार स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था सचिव अरुण जैन द्वारा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया एवं मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया। जूनियर वर्ग में दीपिका, मिष्टी, वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी में नंदिनी, साक्षी, देवांश धीमान, लवीश तथा यश ने प्रथम तथा शालू, लक्षण, आरुषि, परिधि, छवि, वंश, रिया, कार्तिक ने दूसरा स्थान। प्री प्राइमरी में श्लोक दिशा आरोही ने प्रथम स्थान और वैष्णवी, अंग सैनी, शौर्य, आरुष गुप्ता, कृष, प्रियांशु, शिवांश ने दूसरा स्थान पर रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रश्मि शर्मा, छवि, दिव्या,दिव्यांशी, सरोजिनी नायडू करण कश्यप, गीता सोनिया बबलू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...