हरिद्वार, अप्रैल 5 -- फ्यूचर फाउंडेशन एकेडमी का वार्षिकोत्सव ज्वालापुर स्थित बैंक्वेट हॉल में मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी आवश्यक हैं। विद्यालय अच्छा समाज बनाने में सहायक होते हैं। हर अभिभावक चाहता है कि उसके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इस अवसर पर प्रिंसिपल रुखसार राव, राव अबरार, नईम कुरैशी, राव अफाक अली, राव आफताब, गुलबहार, शौकीन अंसारी, आसमी खान, भूमिका ठाकुर और राहत अंसारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.