आजमगढ़, अप्रैल 12 -- आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज के लिपिक ने स्कूल में पढ़ रही छात्रा को बार-बार फोन कर गर्लफ्रेंड की तरह बात करने का दबाव बना रहा था। परेशान छात्रा की तहरीर पर पुलिस आरोपी लिपिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। छात्रा के परिजन के पास लिपिक का आडियो भी है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने आरोप लगाया कि वह क्षेत्र के एक इंटर कालेज में 12वी की छात्रा है। स्कूल में विरेंद्र राय लिपिक के पद पर कार्यरत है। आए दिन फोन कर गर्लफ्रेंड की तरह बात करने का दवाब बनाते हैं। इतना ही नहीं अकेले कमरे में बुलाकर मिलने के लिए भी कहते हैं। कभी-कभी तो विद्यालय में एडमिशन, कंप्यूटर कोर्स करवाने के बहाने भी बात करने के लिए दबाव बनाते हैं। परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने परिवार के लोगों को अवगत करायी। थानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.