औरैया, जुलाई 7 -- अयाना। थाना क्षेत्र के सेंगनपुर ​स्थित पचनद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दी​क्षित ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल सात बजे का सफाई कर्मी अपना कार्य करने स्कूल पहुंचा था। वहां उसे मेनगेट का ताला व कुंडी टूटी हुई। इसपर सफाई कर्मी ने उनको फोन कर जानकारी दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कार्यालय व कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर स्कूल में लगा इन्वर्टर, बैटरी, जनरेटर का डायनुमा चोरी कर ले गए। स्कूल में सीसीटीवी फुटेज में रात में चोर घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्कूल का ताला तोड़कर हजारों के सामान उड़ाये अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ह...