मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना के गन्नीपुर इलाके के एक स्कूल के गार्ड रूम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करते चोर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान नगर थाना के पुरानी गुदरी निवासी दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपित पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.