भागलपुर, जनवरी 30 -- चौसा, निज संवाददाता।‌ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टिल्लारही में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल के एचएम ने थाने को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ‌पुलिस ने स्कूल में ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌बताया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय टिल्लारही के कार्यालय रूम में लगे ताला को अज्ञात चोरों ने तोड़कर रूम में प्रवेश कर गया। कार्यालय रूम में रखें कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, दों सिलिंग पंखा शाहिद अन्य जरूरी और कीमती सामानों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल के एचएम रुदल पासवान ने थाने क...