मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- देवरियाकोठी। उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय धरफरी के क्लास रूम और कार्यालय का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने पंखा, मोटर, कम्प्यूटर व आवश्यक कागजात की चोरी कर ली। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि स्कूल में चोरी की तीसरी घटना है। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...