स्कूल का जायजा लेने पहुंचे बीईओ ने बच्चों को पढ़ाया
गया, अगस्त 20 -- शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल का जायजा लेने के लिए बीईओ डॉ. अभय कुमार रमण ने मध्य विद्यालय रामेश्वर सलेमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की और बच्चों के बीच पहुंचकर स्वयं कक्षा ली। बीईओ ने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ को परखा। बच्चों के जवाब सुनने के बाद आवश्यक सुधार के लिए मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार है। निरीक्षण के दौरान डॉ. रमण ने छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, कक्षा संचालन, साफ-सफाई और मध्याह्न भोजन सहित अन्य शैक्षणिक एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.