संभल, अगस्त 19 -- थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 15 अगस्त को स्कूल के मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक भरभराकर बच्चों के ऊपर गिर गया था। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे घायल हुए थे। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक गिर गया। छज्जे के मलबे की चपेट में आने से मदाला फतेहपुर निवासी निजाम पुत्र नईम की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं शैफली और शैदान घायल हो गए थे। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई थी। ...