गढ़वा, फरवरी 1 -- कांडी। प्रखंड के बिजली सब स्टेशन के समीप कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर रविवार को एसएस पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास दुबे ने फीता काट कर उक्त विद्यालय का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय व थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...