अमरोहा, मार्च 30 -- मंडी धनौरा। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने सोमवार को गांव मलेशिया में संचालित संविलियन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की साफ-सफाई, अनुशासन व शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण के बाद वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। एसडीएम ने मेधावियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं को पेन, पेंसिल व चॉकलेट आदि वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है। निरंतर मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रानी शशि दिवाकर समेत स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...