चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट/रामनगर। जिले में मुख्यालय कर्वी से लेकर कस्बों और गांवों में स्कूल-कालेजों के समीप शराब की दुकानें संचालित है। जिनमें सुबह से लेकर शाम तक पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूल आते-जाते छात्र-छात्राओं को इनकी छींटाकशी से लेकर उपद्रव का शिकार होना पड़ता है। कई दुकानों को हटाने के लिए लोगों ने जिम्मेदारों के यहां शिकायतें भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के 500 मीटर का दायरे को नशामुक्त करने की बात कही है। इस तरह देखा जाए तो अब स्कूल-कालेजों के ईद-गिर्द 500 मीटर की परिधि में शराब-नशे की दुकानें प्रतिबंधित होंगी। मौजूदा समय पर कई जगह शराब की दुकानें स्कूल-कालेजों के बिल्कुल नजदीक ही संचालित हो रही है। मुख्यालय कर्वी से सटे बेड़ीपुलिया के पास खुली शराब की दुकान में सुबह से लेकर शाम...