स्कूल और भंडारे के लिए नहीं होगी गैस सिलेंडर की दिक्कत
मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। आपूर्ति विभाग ने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में मिडे डे मील और मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल, अस्पताल और विंध्याचल में नवरात्र में भंडारा आयोजित करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है। डीएफओ संजय प्रसाद ने बताया डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर स्कूल-कॉलेज के हॉस्टलों, अस्पतालों और विंध्याचल नवरात्र मेले में गैस सिलेंडर आपूर्ति के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इन संस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। इन संस्थाओं के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कनेक्शन के आधार पर गैस की बुकिंग कराके सिलेंडर ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.