स्कूल और तालाब की जगह कब्जामुक्त कराने की मांग
पीलीभीत, जून 29 -- पूरनपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव अमरैयां कलां के रहने वाले मोहनलाल पुत्र गेंदन लाल ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गांव कटैया में गाटा संख्या 174 तालाब में दर्ज है। इस पर अमैरयां कला के एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। गांव में कुएं और मंदिर के पास सार्वजनिक जगह पर कब्जा करने से कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न हो रही है। उसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई। इसके अलावा उन्होंने गांवों में आवास आवंटन में हेराफेरी करने, गांव में स्कूल की जमीन गाटा संख्या 161 और 158 पर कब्जा करने और गांव में कराए गए विकास कार्य में घपलेबाजी की जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- स्कूल और तालाब की जगह कब्जामुक्त कराने की मांग यह भी पढ़ें- कब्जा हटाने के लिये गम्भीर नही सिंचाई विभाग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.