चंदौली, दिसम्बर 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में आयोजित सातवीं जिला रैली का समापन समारोह बीते शनिवार की देर शाम हुआ। इस अवसर पर आयोजित ग्रैंड कैंप फायर में स्काउट एवं गाइड की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिला रैली में स्कूल ओपेन ग्रुप विजेता रहा, जबकि यूरोपियन ग्रुप एवं मदर टेरेसा ग्रुप उप विजेता घोषित किया गया। पांच दिवसीय इस स्काउट गाइड जिला रैली की शुरुआत बीते 24 दिसंबर को हुई थी। इसमें पीडीडीयू जिला संघ के पांच ग्रुपों से लगभग 400 से अधिक स्काउट, गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स ने भाग लिया था। रैली के दौरान प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट, कलर पार्टी, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, माइम शो, बैक वुड्समैन कुकिंग, रंगोली, वेशभूषा प्रदर्शन आदि विविध गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिय...