देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय विधिक सहायता योजना ड्राफ्टिंग कम्पीटिशन में स्कूल ऑफ लॉ नारसी मोंजी बेंगलुरू को प्रथम, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली को द्वितीय व हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला को तृतीय घोषित किया। बुधवार को राष्ट्रीय विधिक सहायता योजना ड्राफ्टिंग कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलें की जज थी। मुकाबले के दूसरे जज लॉ कॉलेज के डीन प्रो. राजेश बहुगुणा थे। बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 23 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता का पहला राउंड ऑनलाइन माध्यम से हुआ जबकि अंतिम मुकाबला हाइब्रिड मोड में था। इस अवसर पर विधिक प्रगति नामक वार्षिक पत्रिका का भी व...