बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच। विकास खंड जरवल के प्राइमरी स्कूल घोसिंग पुरवा, गौर व बरौलिया में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने स्कूल आधारित एमआर टीकाकरण अभियान का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों के निराकरण के लिए टीम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ.संजय कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिसमें कैंपेन के सफल संचालन के लिए विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक आरआई डॉ. आनंद अग्रवाल, स्टेट टीम लीडर जेएसआई डॉ. संजय कुमार सिंह, परिवार कल्याण प्रदीप त्यागी, एनएचएम संतोष भारती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.