स्कूल आते जाते छात्रा से छेड़छाड़ करता है शोहदा, मुकदमा दर्ज
बिल्ल्होर, जुलाई 28 -- घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल आते जाते छात्रा से छेड़खानी करने वाले शोहदे के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा को काफी दिनों से शोहदा परेशान कर रहा था और उलाहना देने पर आरोपित के परिजन छात्रा को ही नसीहत देते थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 23 जुलाई को उनकी बेटी विद्यालय की बस से उतरकर अपने घर जा रही थी। यहां गांव का ही अंकित पुत्र अजयपाल आ गया और उसकी बेटी का हाथ पकड़कर सूनी गली में घसीटने लगा। बेटी ने शोर मचायाा तो गाली-गलौज करने लगा। किसी तरह बेटी हाथ छुड़ाकर घर आई और पूरी घटना बताई। पिता आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचा तो उसके माता पिता बेटे का बचाव करते हुए लड़की के लिए ही गलत बोलने लगे। साढ़ थाना प्रभारी केके मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.