मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- स्कूल में कक्षा एक से आठ तक एनसीईआरटी न लगाने पर 10 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था। इन्हें तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया था. आज यह समय सीमा पूरी हो रही है। डीआईओएस ने बताया कि अब तक सिर्फ एक स्कूल ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्हें आदेश के अनुसार किताबें लगाने के लिए कहा है। साथ ही सूची भी सार्वजनिक कर दी है। शाम तक अगर सभी स्कूल स्पष्टीकरण नहीं देते हैं,तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...