उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। कंपोजिट विद्यालय रनियामऊ में बच्चों के आगमन पर शिक्षक, शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। शिक्षक अमित तिवारी ने बताया पंद्रह अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान के माध्यम से नामांकन में वृद्धि की जाएगी एवं विद्यालय में नामांकन मेला आयोजित कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। दो अप्रैल को सफ़ीपुर के कालिंदी गुप्ता इंटर कॉलेज से स्कूल चलो अभियान 2026 के तहत एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें शिक्षक,शिक्षा मित्र व अनुदेशक शामिल होंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमाबाद में भी रैली निकाली गई। इसमें संजीव शंखवार, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...