पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में छोटे बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गयी है। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। डीएम के निर्देश के आलोक में पूर्णिया जिले में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति को लेकर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। ​बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को प्राप्त चापाकल मरम्मत के निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में लगे खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- ज...