मोतिहारी, जून 5 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। लड़कियों व महिलाओं की सेहत को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब हर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर विशेष जानकारी दी जाएगी। इसका मकसद साफ-सफाई की आदत डालना और लापरवाही से होने वाली बीमारियों पर रोक लगाना है। पीरियड्स के दौरान 4-6 घंटे पर सैनिटरी पैड/कपड़ा बदलना, साबुन-पानी से हाथ धोना, इस्तेमाल किए पैड को ढककर कचरे में फेंकना। साफ-सफाई न रखने पर यूरिन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, त्वचा रोग और आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड मिल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा परामर्श और आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां दी जा रही हैं। सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि स्क...