भदोही, जून 14 -- ज्ञानपुर, संवाददता। विद्यालय एवं अस्पताल के पास ही नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या काशी नरेश विश्वविद्यालय दोनों के पास ही पान, गुटखा, बीड़ी व सिगरेट की बिक्री हो रही है। नशीले पदार्थ का सेवन कर युवा नशे की लत में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो दिन भर हाड़तोड़ मेंहनत करने वाले श्रमिक तीन से चार सौ तक कमाते ैं। लेकिन 40 से 50 रुपया वह पान, गुटखा और बीड़ी-सिगरेट पर खर्च कर दे रहे हैं। इस हिसाब से हर महीने 1200 से 1500 रुपये तक की रकम केवल नशीली सामग्रियों पर खर्च हो जाता है। शिक्षण संस्थान और चिकित्सालयों के पास नशीले पदार्थ का बिकना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक की माने तो गुटखा, पान व सिगरेट का ज्यादा सेवन कर लोग कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट ...