मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल अवधि में कक्षा में सोने पर एक शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीओ स्थापना ने शिक्षका से तीन दिनों के भीतर इस पर जवाब मांगा है। मामला गायघाट का है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने ही शिक्षिका के कक्षा कक्ष में सोने का फोटोग्राफ उपलब्ध कराते हुए शिकायत की गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघाखाल की शिक्षिका से डीपीओ ने जवाब मांगा है। शिकायत में बताया गया है कि शिक्षिका न केवल कक्ष में सोती हैं, बल्कि हेडमास्टर के समझाने पर मनमानी करती हैं और पठन-पाठन में लापरवाही करती हैं। अगर स्प्ष्टीकरण नहीं आता है तो नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...