आगरा, अप्रैल 9 -- ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम स्थित कालेज पहले दिन पढ़ने गया चार वर्षीय छात्र छुट्टी के बाद लापता हो गया। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बालक को थाना क्षेत्र के ही नगला थनी गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर पुलिस को एक बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली। पुलिस को सतपुरा माफी निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने गत बुधवार को अपने चार वर्षीय बालक कपिल का एडमिशन छदामी सिंह इंटर कालेज बिलराम में कराया था।गुरुवार को पहले दिन बालक गांव से ईको गाड़ी से विद्यालय भेजा गया, लेकिन अवकाश के बाद वह घर नहीं पहुंचा और विद्यालय में भी नहीं मिला है। इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने टीमों को बालक की तलाश में लगाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस टीमों ने बालक को नगला थनी गांव से सकुशल बरामद कर लिया। बालक ने रास्...