खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के 667 स्कूलों पर डीसी विपत्र लंबित है। ऐसे स्कूलों को डीसी विपत्र जमा करने के लिए प्रखंड स्तर पर 11 अप्रैल को कैंप लगाया जाएगा। डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने गुरुवार को बताया कि नोडल पदाधिकारी के रूप में संबंधित बीईओ व संबंधित लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर को डीसी बिल विपत्र जमा लेने के लिए अधिकृत किया है। बता दें कि 11 अप्रैल को एक साथ संबंधित बीआरसी में कैंप में एचएम से मूल डीसी विपत्र सह मूल अभिश्रव जमा करने का सख्त हिदायत दी गई है। विभिन्न मदों की लंबित डीसी बिल जमा नहीं करने वाले संबंधित एचएम पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एचएम का वेतन भुगतान स्थगित करने का आदेश बीईओ को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...