कटिहार, जुलाई 3 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ अब कटिहार के सरकारी विद्यालयों के छात्र मोर्चा संभालेंगे। राज्य सरकार के 'प्लास्टिक मुक्त बिहार' अभियान को गति देने के लिए जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 'प्लास्टिक वॉरियर्स टीम' का गठन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाना और बच्चों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जिले के स्कूलों में चलेगा 'एक पेड़ मां के नाम-3.0' अभियानअभियान का उद्देश्य समग्र शिक्षा के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक विद्यालय में 20 से 30 छात्र-छात्राओं की टीम बनाई जाएगी। इसमें भारत स्का...