फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- शिक्षाधिकारियों की सख्ती के बाद भी परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजिरी बंद नहीं हो रही है। जुलाई के पहले पखवाड़े में टास्क फोर्स अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में 40 शिक्षक एवं शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जाता है। एक जुलाई से 15 जुलाईतक होने वाले निरीक्षण में जिले के स्कूलों में 40 शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक गैरहाजिर मिले। बीएसए अनिल कुमार ने गैरहाजिर मिले शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है, अन्यथा की स्थिति में इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...