अलीगढ़, जनवरी 8 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिना सूचना के अनुपस्थित नौ शिक्षकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। एक सहायक अध्यापिका को हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश सिंह के अनुसार 22 जुलाई 2025 को जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से ऐसे प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों और कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद यह एक्शन हुआ है। बीईओ ने वर्षों से विद्यालयों में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। बीईओ बिजौली द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में प्राथमिक विद्यालय बडेसरा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के वर्ष 2021 से अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.