धनबाद, जून 27 -- झारखंड अभिभावक महासंघ ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से धनबाद में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित स्कूलों व कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। महासंघ के महासचिव मनोज मिश्रा ने शिकायत में कहा है कि धनबाद में कई स्कूल, कोचिंग संस्थान समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान संचालित हैं। इनमें से कई संस्थान ऐसी संकरी व तंग गलियों में हैं, जहां सड़क की चौड़ाई 20 फीट से भी कम है। यदि किसी प्रकार की अगलगी अथवा अन्य आपदा घटित होती है तो अग्निशमन वाहनों एवं बचाव दल का समय पर पहुंचना अत्यंत कठिन होगा। संघ ने मांग करते हुए कहा कि फायर एनओसी, भवन सुरक्षा, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण समेत अन्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- बिना निबंधन चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी जिन संस्थानों की ओर से न...