धनबाद, अगस्त 23 -- जिले के सभी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों व सभी निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक खेलेगा भारत, जीतेगा भारत विषय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी व 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी है। उक्त दिवस को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यालय खुला रहेगा। इस दौरान सभी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अवकाश के दिनों में किए गए कार्य के लिए शिक्षकों व कर्मियों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश देय होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। तीनों दिन के लिए खेल से संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना, फिटनेस एवं खेल सांस्कृति को बढ़ावा देना है। भारत ने ब्रिक्स क...