लखनऊ, सितम्बर 14 -- प्रमुख संवाददाता, लखनऊ सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 से 26 सितंबर तक मेरे सपनों का भारत सजेगा। बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में पोस्टर, पेंटिंग और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अच्छे पोस्टर की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा प्रतियोगिता आयोजित करेगा। छात्र पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों को कल्पना और रचनात्मकता के रंगों से प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल में गरीब कल्याण और विकास को मिली नई गति, सेवा संकल्प अभियान 17 से विद्यालय स्तर पर अभिभाव...