पटना, सितम्बर 8 -- राज्य के सभी स्कूलों में 15 सितंबर तक स्वच्छता की पाठशाला चलेगी और स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां होंगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन करने का निर्देश दिया है। शुरुआत एक सितंबर से ही हो चुकी है। इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। बच्चे अपने अंदर स्वच्छ आदतें डालें इसके लिए उनके बीच साफ-सफाई रखने, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी आदि होंगी। इस दौरान स्कूलों में पुरानी फाइलों, रजिस्टरों, अनुपयोगी सामान की सफाई के साथ विशेष जागरूकता गतिविधियां होंगी। छात्रों को 'स्वच्छता दूत' के रूप में नामित भी किया जाएगा। जो दूसरे विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होंगे और स्वच्छ रहने और आस-पास भी रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।राज्य का...