फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। पिछले दिनों 25 जून से बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है। भीषण गर्मी में बच्चों की स्थिति खराब हो रही है। अब शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि गर्मी को देखते हुए सुबह 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार की आउटडोर गतिविधि नहीं कराई जाएगी। दोआबा क्षेत्र में कुल 2123 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में नौ हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 25 जून से विद्यालयों का संचालन पुनः शुरू हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालय अब सुबह साढ़े सात से साढ़े 12 बजे तक होंगे संचालित पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का असर लगा...