स्कूलों में 'मंडे मेगा क्विज' प्रतियोगिता आयोजित
बेगुसराय, मई 18 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में सोमवार को 'मंडे मेगा क्विज' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना, शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता को मजबूत करना है।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अब प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में नियमित रूप से 'मंडे मेगा क्विज' आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता को तीन वर्गों-कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12-में विभाजित किया गया है ताकि सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.