स्कूलों में होगी बच्चों की मुफ्त आंख जांच
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अब जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों की आंखों की मुफ्त जांच की जाएगी। इसके लिए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।राज्य स्वास्थ्य समिति के पत्र के आलोक में स्वास्थ्य विभाग जिले में स्कूल आई स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में दृष्टिदोष की जल्द पहचान करना है। जांच के दौरान जिन बच्चों को चश्मे की जरूरत होगी, उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर बच्चों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर भी किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग का सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.