स्कूलों में होगा इको क्लब के गठन
बेगुसराय, मई 17 -- भगवानपुर। सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं निजी विद्यालयों में इको क्लब मिशन फॉर लाइफ का पुनर्गठन होगा। इस संबंध में डीपीओ एसएसए बेगूसराय ने पत्र जारी किया है। सभी प्रधानाध्यापकों व निजी विद्यालयों के प्रधान पुनर्गठन के बाद नोटिफिकेशन भारत सरकार के पोर्टल https://ecoclub.education.gov.in पर अपलोड करेंगें। सभी स्कूलों को हर माह गतिविधियों का आयोजन करना होगा। आयोजन के बाद संबंधित फोटोग्राफ और 1 से 2 मिनट का वीडियो क्लिप व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराना होगा। इको क्लब के पुनर्गठन व संचालन के लिए दिशा-निर्देश पत्र के साथ संलग्न किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.