स्कूलों में हर मंगलवार को छात्र सीखेंगे साइबर सुरक्षा के गुर
नवादा, जुलाई 21 -- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हर मंगलवार को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावे 21 जुलाई को हर सरकारी स्कूल में साइबर मंगलवार मनाया जाएगा। जिसमें बच्चों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। इस संबंध में डीईओ ने सभी बीईओ को पत्र भेजकर मंगलवार को मिडिल, हाई व इंटर स्कूलों के बच्चों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दिलाने के कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया है। बच्चों को सम्बन्धित प्रखण्ड के थाना प्रभारी के माध्यम से साइबर सुरक्षा की जानकारी दिलाने के लिए कहा गया है। हर मंगलवार को साइबर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं और आम लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सोशल मीडिया पर कंटेट या फोटो पोस्ट करने से पहले सावधान रहें, खतरनाक परिणाम संभव इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.