गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। कक्षा पहली से पांचवीं तक पढ़ने वाले हर बच्चे को निपुण पहचान पत्र दिया जाएगा, जो केवल पहचान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि उसकी पढ़ाई, प्रगति और सीखने की गति से सीधे जुड़ा होगा। इस कार्ड में मौजूद क्यूआर कोड के जरिए अभिभावक घर बैठे ही बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जानकारी, वीडियो और कंटेंट देख सकेंगे। इस कदम से न केवल अभिभावकों की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि स्कूल और घर के बीच संवाद भी मजबूत होगा, जिससे बच्चों की शिक्षा पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। गुरुग्राम में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निपुण पहचान पत्र योजना जल्द लागू होने जा रही है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर यह पहल निपुण हरियाणा मिशन के तहत शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाना है। इस य...